बेतिया – बाल्मीकि नगर को पर्यटन मंत्रालय के द्वारा ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बनाने के लिए सर्वे किया गया

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार:-  बाल्मीकि विकास मंच के संस्थापक सह अध्यक्ष पूर्व पेट्रोलियम सचिव (भारत सरकार) एवं माननीय बगहा विधायक श्री राघव शरण पाण्डेय जी के द्वारा आयोजित संत सम्मेलन “#यतिवर_से_महात्मा_तक_पूण्य_चरण” के सुखद परिणाम के रूप में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के द्वारा एक सर्वे टीम गठित कर बाल्मीकिनगर के ऐतिहासिक, धार्मिक स्थलों का अवलोकन श्री नमन कुमार जी के नेतृत्व में किया जा रहा है।

जिसके तहत श्री रमन कुमार जी के द्वारा बाल्मीकिनगर के प्राचीन नरदेवी स्थान, लवकुश आश्रम, जटाशंकर मंदिर, नारायणी नदी के साथ साथ इक्को टूरिज्म तथा पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक सभी स्थलों का अवलोकन कर पर्यटन मंत्रालय को रिपोर्ट भेजा जाना है। जिसके आधार पर पर्यटन मंत्रालय (भारत सरकार) के द्वारा  #बाल्मीकिनगर की धरती को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने तथा इस क्षेत्र के विकास से संबंधित योजनाएं बनाई जाएगी जिससे इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो।
इस मौके पर ऐतिहासिक अतिथि भवन सभागार वाल्मीकि नगर में श्री नमन कुमार जी, बगहा विधायक श्री राघव शरण पाण्डेय जी, श्री डी आनंद जी, श्री रितेश पाण्डेय जी,श्री सुजीत चौरसिया जी, श्री मुनिलाल दास जी, श्री पारसनाथ तिवारी जी, श्री पवन सिंह जी,श्री राजीव मिश्र जी,संगीत आनंद, तरुण पाण्डेय, मंजीत फुन्नू, प्रभाकर कुमार आदि उपस्थित रहे।