चार दिनों से विद्युत आपूर्ति नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
#परवेज अख्तर/सिवान;
दरौली (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र में चार दिनों से विद्युत आपूर्ति के ठप होने से नाराज लोगों ने शनिवार को दरौली स्थित विद्युत कार्यालय पहुंच
कार्यालय में तालाबंदी की। साथ ही उपकेंद्र से सटे दरौली-मैरवा मुख्य
मार्ग को जाम कर दिया,इससे दरौली-मैरवा मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो
गया। ग्रामीणों की मांग थी कि जब तक विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं होगी धरना
प्रदर्शन जारी रहेगा। खबर प्रेषण तक आक्रोशितों का धरना प्रदर्शन जारी था
और आवागमन बाधित था। प्रदर्शन करने वालों मे धर्मेंद्र, रिंकू, राजेश
चौरसिया, मधुबन,दहाड़ी सिंह, राजेश सिंह, रणधीर सिंह, पिंटू कई गांव के
उपभोक्ता शामिल थे।
—




Recent Comments