बेतिया – बगहा:– नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के प्रयास ने किया कमाल

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार:–
अनुमंडल पदाधिकारी बगहा के आदेश से बगहा अनुमंडल में प्लास्टिक और थरमोकोल की बनी थाली, गिलास, कटोरी , कैरी बैग आदि वस्तुओं पर रोक लगाने के लिए दुकानदारों को 1 सप्ताह का मौका दिया गया है। इससे लगता है कि नैतिक जागरण मंच के दिए गए आवेदन को अनुमंडल पदाधिकारी श्री घनश्याम मीणा ने बड़ी ही गंभीरता से स्वीकार किया है। ज्ञातव्य हो कि नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट ने प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने हेतु माननीय विधायक श्री राघव शरण पांडे की गौरवमयी उपस्थिति में एक विशाल रैली एवं कार्यक्रम का आयोजन किया था ।इस अवसर पर बड़े पैमाने पर झोले और वृक्ष बांटे गए थे
अनुमंडल पदाधिकारी से लेकर राज्यपाल ,मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री तक को आवेदन देकर प्लास्टिक को पूरी तरह बंद करने का आग्रह किया गया था। जिससे कि भारत बिमार लोगों का नहीं अपितु, विश्व का एक स्वच्छ और स्वस्थ देश बन सके। इस आवेदन के माध्यम से नैतिक जागरण मंच ने प्लास्टिक व पदार्थों थरमोकोल को पूरे देश भर में प्रतिबंधित करने एवं मिट्टी के गिलास के साथ-साथ पत्तों के बने दोने थिलियों के प्रयोग तथा पोखरों के सुंदरीकरण हेतु आवेदन दिया था । जिसका असर अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश के रूप में दिखाई दे रहा है ।भारत जल्द ही प्लास्टिक मुक्त हो ,इसमें आप सभी की सार्वभौमिक योगदान अपेक्षित है ।आइए स्वच्छ बिहार स्वस्थ बिहार झोला लेकर चले बाजार ।प्लास्टिक को ना कहें। वृक्ष लगाएं विश्व बचाएं स्वछता की ओर एक कदम जरूर बढ़ाएं कार्यक्रम को अपना सहयोग दें । संपूर्ण भारत को स्वच्छता की दृष्टि से नंबर 1 बनाएं ।