बेतिया – बगहा के गंडक नदी सभी उफान पर, पिपरासी के रेता में बना पुलिस चौकी भी नदी में हुआ विलीन, पलायन कर रहे स्थानीय लोग

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
बगहा पुलिस जिला अंतर्गत पिपरासी थाना क्षेत्र के बउक बैठा गोटा पुलिस पिकेट पिपरासी रेता स्थित गंडक नदी में विलीन हो गया।

इस पुलिस चौकी का अस्थापना भूतपूर्व बगहा पुलिस अधीक्षक विकाश वैभव के कर कमलों द्वारा किया गया था और वहां पर बनी बस्ती जो अब वहां से लोग पलायन कर रहे हैं।

और किसानों का खेत में लगी फसल भी नदी में के गाल में समा रही है यहां के मुख्य किसान राम दौर पटेल रामबचन पटेल लक्ष्मी बैठा दुरु पटेल महादेव पटेल रामकृपाल पटेल हरदेव यादव कन्हैया यादव लोगों का खेत नदी में समा गई है किसान लोग काफी चिंतित है।




Recent Comments