बेतिया – *वाल्मीकिनगर :- माओवादियों ने पूर्व मुखिया के घर मे घुसकर मारी गोली, मौके पर हुई मौत*

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार:–
बगहा/वाल्मीकिनगर:- वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के चम्पापुर गोनौली पंचायत के वर्तमान मुखिया घुराही देवी के पति पूर्व मुखिया मनोज सिंह को माथे पर झुंड में आये नक्सलियों ने पकड़ कर नजदीक से गोली मारी।जिससे मौके पर उनकी मौत हुई। और कुछ ही दूरी पर पत्नी थी।जब अपने पति को गोली लगते देखी तो पीछे के गली मलकौली से गोनौली के तरफ भागी और रास्ते में मिले गांव के लोगो को बतायी की मेरे पति को नक्सलियों ने गोली मार दिए हैं।मुखिया घुराही देवी नक्सलियों के पकड़ में नही आयी।सूत्रों से मिली जनाकारी के अनुसार नक्सली,माओवादी 60 से 70 की संख्या में थे और करीब 6:30 बजे संध्या में दर्जनों की संख्या में नक्सली गांव में घुसे।

और बाकी नक्सली गांव के बाहर ही थे। जबकि बताया जाता है कि नक्सलियों से पुरानी रंजिश थी। इसलिए मौका मिलते ही गोली मार दिया।बाकी गांव के कुछ लोग वहां पर मौजूद थे।उनको कुछ नही किया और घर के दीवार पर पोस्टर चिपकता हुए नारा (लाल सलाम)लगाते हुए। गांव के उत्तर दिशा में जंगल की ओर निकले पड़े।हत्या के बाद इलाके में दहशत फैली। पुलिस अधीक्षक ने घटना पुष्टि की।




Recent Comments