दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

प्रशासन पर हुए हमले के मामले मे सात गिरफ्तार ।
बैरिया । पखनाहा हाई स्कूल के मैदान से अतिक्रमण हटाने के क्रम मे प्रशासन पर किये गये हमले के सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि इस मामले मे आरोपी गलु मियाँ , मो मुबारक , अहमद मियाँ ,हसन ,दरगाही व विनोद पटवा को गिरफ्तार किया गया है ।जिसे जेल भेज दिया गया ।उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष तत्कालीन सीओ अभिषेक आनंद पुलिस बल के साथ वहां अतिक्रमण हटाने लगे ।तभी अतिक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया ।जिसमे प्रशासन की ओर से कई लोग घायल हो गए थे ।उसके बाद जवाबी कार्रवाई मे ग्रामीण भी घायल हो गए थे ।इस मामले मे दर्जनो पर एफआईआर की गई थी ।उसी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया है ।