दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

साठी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी के दौरान रविवार की शाम बसंतपुर मोड़ से एक व्यक्ति को 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति चरस लेकर जा रहा है। जिसे लेकर त्वरित कार्यवाई करते हुए दरोगा मुमताज आलम को पुलिस बल के साथ घेराबंदी करने के लिए भेजा गया। पुलिस ने बसंतपुर मोड़ के पास से एक व्यक्ति को झोला लेकर आते हुए देखा। जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान झोला के अंदर प्लास्टिक में पैक कुछ रखा हुआ पाया गया। जिसे थाने लाकर खोलने पर चरस निकला। जिसका वजन 1 किलो था। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी लाल बहादुर यादव का पुत्र नंद किशोर यादव के रूप में हुई। पुलिस ने कांड दर्ज कर उक्त व्यक्ति को न्यायालय भेज दिया।