पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ बेतिया के बैनर तले नौतन विधानसभा अंतर्गत शिवराजपुर बाजार चौक पर निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद स्थानीय विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद एवं प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ सह भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर उपस्थित विधायक नारायण प्रसाद ने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा गरीबों एवं वंचितों के लिए आयोजित निशुल्क एवं निस्वार्थ मेगा हेल्थ कैंप की भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा कि मानव सेवा से बड़ा दुनिया में कोई और सेवा नहीं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ उमेश कुमार को धन्यवाद दिया। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी आम जनों के बीच रखा।
वही स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ उमेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना समाज के अधिकतम आबादी के लिए अत्यंत लाभकारी केंद्रीय योजना है।
इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ उमेश कुमार, सर्जन डॉ शुभम, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ संजय साह, फिजिशियन डॉ अनुभव वर्मा, जिला सहसंयोजक एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ साकेत कुमार, डॉ सचिन कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ राजदीप कुमार समेत कई चिकित्सकों ने सक्रिय योगदान दिया।
इस स्वास्थ्य जाँच शिविर में 1200 से अधिक मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया। साथ ही साथ सभी मरीजों को निशुल्क दवा वितरण भी किया गया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, पन्नालाल साह, मनोज सिंह,भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा माधोगड़िया, युवा भाजपा नेता राहुल कुमार, मंडल अध्यक्ष छोटेलाल कुशवाहा, राकेश कुमार पटेल, सुरेश चौधरी, आशीष गुप्ता, चिकित्सा प्रकोष्ठ कार्य समिति सदस्य राजन पुषण, नृपेंद्रनाथ प्रसाद, विवेक कुमार, विकास कुमार, प्रकाश कुमार, अतुल पांडे, दीपेंद्र नाथ आनंद (दीपु), राकेश कुमार समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Recent Comments