पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट –
एसएसबी और क्षेत्रीय पुलिस को सतर्क और चौकस रहने का निर्देश
बेतिया। भारत नेपाल सीमावर्ती अनुमण्डल नरकटियागंज के गौनाहा प्रखंड स्थित भारत-नेपाल भिखनाठोरी सीमा का डीआईजी ललन मोहन प्रसाद और एसपी निताशा एस गुडिया ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ललन मोहन प्रसाद ने उपस्थित अधिकारीयों और एसएसबी इंस्पेक्टर को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सीमा पर पूरी सतर्कता के सह चौकसी बरतें,जिससे किसी प्रकार की कोई भी घुसपैठ नहीं हो सके। डीआईजी और एसपी पहले एसएसबी कैंप भिखनाठोरी पहुंचे, जहाँ वे लगभग एक घंटे ठहरने के उपरांत बॉर्डर का निरीक्षण करने निकले। डीआईजी ने कहा की बॉर्डर पर पूरी चौकसी बरती जा रही है, जहाँ किसी प्रकार की घुसपैठ संभव नहीं। इस दौरान उन्होंने सभी थानाध्यक्षों और एसएसबी को दिशा निर्देश देते हुए, सीमा पर पूरी सख्ती से निगरानी रखने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीपीओ नरकटियागंज सूर्यकांत चौबे, सहोदरा थानाध्यक्ष धनञ्जय कुमार सिंह, गौनाहा थानाध्यक्ष प्रभात समीर, एसएसबी इंस्पेक्टर परमीत सिंह मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों एसएसबी ने बेतिया डीएम को पत्र लिखकर भारत-नेपाल सीमा से नेपाल के रास्ते कोरोना संक्रमित संप्रदाय विशेष के कुछ लोग घुसपैठ की योजना बना रहे है। तदुपरांत भारत-नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है, चुकी यह मानव जाति की रक्षा और देश की सुरक्षा के लिए आवशयक है।





Recent Comments