दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : नगर परिषद सभापति गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें निम्नांकित 13 एजेंडो पर सहमति बनी। अंतिम निर्णय 7 सितंबर के बोर्ड की सामान्य बैठक में होगी। जेम पोर्टल से ख़रीदे जा रहे होलोडर, पोकलेन, डंपर, स्कीड लोडर का तकनीकी एवं वितीय बिड (R/A प्रोसेस सहित) को नगर परिषद् की सामान्य बैठक के माध्यम से खोलने व खरीद प्रक्रिया को पूरी करने पर विचार ,नगर परिषद् कार्यालय परिसर, सभागार एवं कार्यालय भवन के सौंदर्यीकरण, मरम्मती, रंगाई-पुताई व सुविधा विस्तार पर विचार ,. नगर विकास विभाग से जारी निर्देश के आलोक में शहर में मांस मछली की बिक्री को व्यवस्थित करने पर विचार ,नगर परिषद् की राजस्व वसूली की समीक्षा एवं राजस्व वसूली की गति बढ़ाने के लिए जरुरी डिमांड पंजी व सम्पदा पंजी को अद्यतन करने तथा बाकि बचे नप कर्मियों का सर्विस बुक तैयार कराने पर विचार , अर्से से जर्जर व बदहाल पड़े गाँधी बाज़ार एव विश्वामित्र मार्केट के जीर्णोधर व सुव्यवस्थित करने पर विचार , जिलाधिकारी महोदय के आदेश से जारी शहर की अतिक्रमित सड़क एवं नालों की पैमाइश के आधार पर पुरे शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने की कार्रवाई और तेज़ करने पर चर्चा , बिभागीय पत्रांक -3500 10 फरवरी2019 एवं 4386 22 अगस्त 2019 के माध्यम से जारी आदेश का अनुपालन तथा शहर में तालाब, कुंआँ, पोखर एवं अन्य जल स्रोतों की संरक्षा व अतिक्रमणमुक्त करने के साथ जल संरक्षण संबंधी निर्देशित कार्यों के अमल पर विचार, शहर में सुव्यवस्थित यातायात को प्रभावी बनाने एवं अतिक्रमण मुक्त हो रहे व हुए नालो व फ्लेंक का उपयोग सार्वजनिक पार्किंग के लिए करने पर विचार , टांगा स्टैंड परिसर एवं शहर में उपलब्ध अन्य सरकारी जमीन पर सार्वजनिक नागरिक प्रसाधन (महिला पुरुष मूत्रालय एवं शौचालय) तथा पार्किंग सुविधा विकसित करने पर विचार , स्टेशन चौक से कलेक्टेरिएट चौक तक नगर परिषद् की जमीन में बनी दुकानों की स्थिति की समीक्षा तथा जर्जर सड़क एवं जल निकासी पर विचार ,ठोस अवाशिष्ट प्रबंधन हेतु प्रोसेसिंग पिट एवं प्लांट लगाने हेतु पूर्व से चयनित तीनों स्थलों पर पुनर्विचार ,नगर परिषद् क्षेत्रांतर्गत एच एफ ए चर्चा एवं बोर्ड से स्वीकृति के अनुसार संचालित व लम्बित विभिन्न योजनाओ की समीक्षा, कार्यान्वयन व प्रसासनिक स्वीकृति पर विचार ,नगर परिषद बोर्ड की विगत 10 जुलाई 2019 को सम्पन्न सामान्य बैठक में पारित विभिन्न प्रस्तावों के अनुपालन की समीक्षा और अग्रेतर कार्रवाई पर विचार । मौके पर नगर सभापति गरिमा देवी सिकारिया, नगर उपसभापति कयूम अंसारी व नप कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई पार्षद मौजूद थे।




Recent Comments