दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
19 जनवरी 2020 को बनने वाली राज्यव्यापी मानव श्रृंखला के प्रचार -प्रसार के लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए कला जत्था कलाकारों का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कुमारबाग डायट में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी प० चम्पारण, श्री हरेन्द्र झा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता, श्री संजीव कुमार, राज्य साधनसेवी मेरी आडलीन ने दीप प्रज्वलित करके किया। उदघाटन के बाद कलाकारों की प्रस्तुति को अधिकारियों ने देखा।
प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि आप सभी कलाकारों को मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए और जन जन की भागीदारी के लिये व्यापक प्रचार प्रसार करना है। चार दिनों का प्रशिक्षण ठीक से प्राप्त करें और सीखे। श्री झा ने कलाकारों को गायकी, वाद्य की टिप्स दिए।
वही जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि जिले के 315 पंचायतों में इन कलाकारों के द्वारा पच्चीस दिनों तक नुक्कड़ नाटक, अभियान गीत आदि की प्रस्तुति किया जाएगा। अभी सभी कलाकार बारह गाने और एक नुक्कड़ नाटक का अभ्यास कर रहे है।
वही राज्य साधनसेवी, मेरी आडलीन ने बताया कि जिले की कला जत्था की चार टीम के अड़तालीस कलाकारों को राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक टीम में बारह- बारह कलाकार शामिल है। राज्य स्तरीय प्रशिक्षक प्रियंका कुमारी, कौशल्या द्देवी, डी आनंद और महंत राम कलाकारों को प्रशिक्षित कर रहे है।





Recent Comments