पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट-
बेतिया ।
वैश्विक महामारी कोरोना से पूरे देश मे जहाँ लॉक डाउन लगा हुआ है लोगो के लिए अनाज की व्यव्यस्था सरकार द्वारा की जा रही है वहीं चम्पारण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा भी प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों को सहायता के रूप में राशन दिया जा रहा है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय गिरी ने बताया कि ट्रस्ट के दानकर्ताओं के द्वारा दिए जा रहे दान से प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक उनके आवास सागर पोखरा पर वैसे जरूरतमन्दों के बीच राशन का वितरण किया जाता है जिनके पास राशनकार्ड नही है । वहीं ट्रस्ट के कार्यकारी जिलाध्यक्ष तरुण गुप्ता , महासचिव अभय कुमार गिरी एवं सदस्य राहुल राज ने बताया मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है एवं शहर के विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षदों के अनुशंसा के आधार पर प्रतिदिन सैकडों लोगों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। राशन वितरण कार्यक्रम में ट्रस्ट के संदीप कुमार सोनी , चंदन वर्मा , विनोद गिरी आदि सदस्यों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई ।





Recent Comments