चनपटिया से विवेक कुमार की रिपोर्ट :-
चनपटिया! नगर के वार्ड संख्या 07 में लॉकडाउन के चलते गरीबों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण के लिए शुक्रवार को पीडीएस डीलर उदय प्रसाद के दुकान पर सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। इस दौरान राशन लेने के लिए लोगों का हुजुम देखने को मिला। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मदन कुमार गुप्ता ने एक-एक मीटर के डिस्टेंस से लोगों को लाइन में लगाया। साथ ही मानवता की मिसाल पेश करते हुए हाथों को सैनेटाइज भी कराया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत प्रति व्यक्ति को पांच किलोग्राम की दर से चावल का वितरण हुआ। चावल वितरण के दौरान हर व्यक्ति कम से कम एक मीटर पर खड़ा था। इसके लिए राशन की दुकानों के बाहर गोल घेरे भी बनाए हुए थे। राशन वितरण के दौरान गड़बड़ी न हो इसके लिए वार्ड आयुक्त गीता देवी के द्वारा पुख्ता इंतजाम भी कर लिया गया था। युवा समाजसेवी विवेक कुमार ने बताया कि चनपटिया में शायद यह पहला पीडीएस दुकानदार है जो इतनी शालीनता से गरीब उपभोक्ताओं के बीच खाद्यान्न का वितरण किया। मौके पर युवा समाजसेवी विवेक कुमार, मदन कुमार गुप्ता, संतोष कुमार ,नीरज कुमार, आशीष कुमार सहित दर्जनों उपभोक्ता मौजूद रहें।





Recent Comments