बेतिया – *गौनाहा में मानव श्रृंखला का सफलता का दिखा मिलाजुला असर*
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* रविवार को गौनाहा में मानव श्रृंखला पुर्व की भांति पुर्णरूप से सफल तो नही हुआ परन्तु सफलता का मिला जुला असर दिखा । पिपरा से जमुनीया, सहोदरा थाना, दोमाढ, गौनाहा मुख्यालय होते बेलवा पचरूखिया चौक तक लोग सडको पर खडे थे । सडको पर लोगो में श्रृंखला बद्ध लाइने तो देखी गई परन्तु पुर्व की भांति लोगो मे जागरूकता नही दिखी लाईने कही-कही टुटी नजर आयी ।
जहां आम जनता सडको पर लाइन मे खडा होने और श्रृंखला बनाने से पल्ला झाड रही थी । वही सरकारी कर्मी तटस्थ दिखे । कड़ाके की ठंड व कोहरे धुंध मे भी 58046/- हजार लोगो ने बढचढ कर हिस्सा लिया ।
एक तरफ राजद काग्रेस कार्यकर्ता मानव श्रृंखला के विरोध मे दिखे वही शिक्षक व जन प्रतिनिधी नही चाहते हुऐ भी अपनी दायित्व को निभाने में लगे हुऐ थे । वही काजल जीविका, टोलासेवक, अवास सहायक, पंचायत सेवक, विकास मित्र, कृर्षी सलाहकार, स्वास्थ्य कर्मी, प्रेरक आदि संस्थाओ ने मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए बढचढ के हिस्सा लिया । इसके साथ ही गांव से अलग विरानों मे सडके खाली दिखाई दिया । एक तरफ राजद काग्रेस कार्यकर्ता विरोध मे लगे हुऐ थे वही दुसरी तरफ भाजपा जदयू कार्यकर्ता मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए पुरजोर कोशिश में लगे हुऐ थे ।
इस संबंध मे विडियो श्रीकांत ठाकुर ने बताया कि मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए पुरे प्रखंड को दो सुपर जोनो व तैतीस सेक्टर मे बाँटा गया था । जिसमे एक से सोलह तक का देखरेख स्वयं विडियो कर रहे थे । वही सत्रह से तैंतीस किलोमीटर तक की निगरानी अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा कर रहे थे । तैतीस सेक्टर मे कुल ग्यारह जोनल पदाधिकारी जिसमें कृर्षी पदाधिकारी रवि कुमार सिंह, शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार वर्मा, पिओ सुबोध कुमार, सीडीपीओ कुमारी राखी, एएमओ अजय कुमार, हेल्थ ऐजुकेटड जीएसएस अरविन्द कुमार, सीआई विजय कुमार, सहित दो कनीय अभियंता लगाये गये थे । वही सौ सौ मीटर पर तीन सौ तीस समन्वयक श्रृंखला बनाने के लिए तैनात थे ।




Recent Comments