पिकअप संग चालक लापता
परवेज अख्तर/सिवान;
पचरुखी (सिवान): प्रखंड क्षेत्र के सुपौली से पिकअप सहित उसके चालक के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पिकअप मालिक सुभाष कुमार महतो ने पचरुखी थाना में आवेदन कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि बर्तवलिया निवासी सिपाही यादव मेरा पिकअप चलाता है। रविवार की शाम उसके मोबाइल पर फोन एक व्यक्ति ने गम्हरिया बाजार में सामान लोड करने की बात कही। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर गया लेकिन गाड़ी लेकर नहीं लौटा। उससे मोबाइल पर भी संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन मोबाइल बंद पाया गया। वाहन मालिक ने सिवान से लेकर दाउदपुर तक उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला। इस मामले में सोमवार को थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में पीड़ित ने थाना में सोमवार को आवेदन दे न्याय की गुहार लगाई गई है।
—




Recent Comments