सारण : मानव श्रृंखला निर्माण में अधिकारी, छात्र छात्राएँ व एनडीए कार्यकर्ता सहित अन्य लोगों ने उत्साह के साथ लिया भाग
अमनौर /सारण

बाल विवाह व दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा के खिलाफ आयोजित राज्य व्यापी अभियान मानव श्रृंखला निर्माण को लेकर विधायक, पूर्व विधायक सहित शिक्षक व बुद्धिजीवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. वहीं इसे सफल बनाने के लिए आला-अधिकारी हलकान रहे. जहां एक ओर एसएच 73 अमनौर चौक पर जदयू के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह , प्रदेश जदयू नेता व पूर्व प्रमुख नंदकिशोर सिंह व जिला पार्षद पति पप्पू सिंह, अमरेन्द्र नारायण ललन, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा सहित सैकड़ों छात्र व छात्राओं मानव श्रृंखला निर्माण में अपनी भागादारी दर्ज करायी. वही अमनौर – भेल्दी मुख्य सड़क एसएच 104 अपहर के पास भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं व शिक्षक सहित छात्र-छात्राओं के साथ मानव श्रृंखला में उत्साह के साथ भागीदारी निभाई.

अत्यधिक ठंड को लेकर आम लोगों में इसके प्रति उत्साह नहीं देखा गया. जबकि पंचायत प्रतिनिधियों , आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति न के बराबर थी. उक्त अभियान में सरकारी विधालय के छात्र छात्राओं के साथ – साथ निजी विधालयों के बच्चों ने बढचढ भाग लिया. समाजिक कुरीतियों के खिलाफ इस मुहिम में बीडीओ वैभव कुमार, सीओ मनोज श्रीवास्तव ,बीईओ जगदीश भक्त , बीएओ रबीन्द्र बैठा , एमडीएम प्रभारी मनोज कुमार व साधन सेवी अनंतदेव हरिवंशी आदि अन्य अधिकारियों ने रविवार की सुबह से मानव श्रृंखला निर्माण को लेकर तत्पर रहे. इधर बीडीओ वैभव कुमार ने बताया स्कूली बच्चों ,अभिभावकों व जीविका दीदीयों सहित आमलोगों का भरपुर सहयोग प्राप्त हुआ. जिस कारण मानव श्रृंखला निर्माण अभियान सफल रहा.




Recent Comments