मांझी(सारण)। प्रखंड के समन्वित मशरूम इकाई नरवन परिसर में मशरूम उत्पादन एवम विपणन विषय पर तीन दिवसीय ब्यवसायिक प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण में मैरवा।सिवान। की 38 जीविका दीदीयों ने भाग लिया। सेवानिव्रित जिला कृषि पदाधिकारी शम्भू कुमार तथा धर्मात्मा पाठक ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण समाप्त होने के पश्चात गौतम आर्मी स्कूल के डायरेक्टर सुनील सिंह द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।