
छपरा. रोटरी क्लब सारण के तत्वावधान में छपरा के पुलिस लाइन में सारण के आरक्षी अधीक्षक हर किशोर राय ने ड्यूटी में तैनात 300 पुलिस कर्मियों के बीच मास्क का वितरण किया। इस अवसर पर छपरा सारण के आरक्षी अधीक्षक हर किशोर राय ने कहा रोटरी क्लब सारण ने लॉक डाउन में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के लिए मास्क मुहैया कराया हैं जिससे पुलिस कर्मी आसानी से अपनें कर्तव्यों का पालन कर सकेंगे। उन्होंने कहा अन्यथा सड़कों पर न घूमें कोरोना से डट कर मुकाबला करें तभी हमारे देश से हमारे राज्य से हमारे शहर से कोरोना का खात्मा होगा। अपनें घर में सुरक्षित रहें और हमेशा मास्क को पहनें तथा सेनेटाइजर से हाथ धोते रहे। रोटरी क्लब सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने कोरोना को लेकर कहा कि सावधानी हीं इसका कारगर ईलाज हैं। मौके पर पर रोटरी क्लब सारण के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, सचिव अजय कुमार गुप्ता, रोटरी क्लब सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, पुर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल, आगामी अध्यक्ष चन्द्र कान्त द्विवेदी, प्रदीप कुमार आदि ने सराहनीय सहयोग किया।




Recent Comments