बीडीओ ने दिया 20 हजार का प्रोत्साहन राशि
ロ छवही एनएच 28 पर दो दिन पूर्व हुई थी दुर्घटना
#हेमन्त कुमार/माझागढ़ (गोपालगंज):
स्थानीय थाना क्षेत्र के छवही एनएच 28 के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत घटनास्थल पर हो गयी थी। मृतक महिला छवही तक्की गांव की सुदर्शन राम की पत्नी कुशमी देवी थी। मृतक महिला के पति एक असहाय गरीब व्यक्ति है। जिसके बारे मे सुनते ही मांझा बीडीओ वेद प्रकाश ने रविवार को पीड़ित व्यक्ति के घर पहुंचकर 20 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि दिया। वही मौके पर मांझा उप्रमुख ब्रजभूषण यादव उर्फ मुन्ना, सरपंच पति नवलकिशोर सिंह, मुखिया पति कालीचरण साह, मोहम्मद आसिफ, सुभाष कुमार आदि मौजूद थे।




Recent Comments