बेतिया – गौनाहा:– *बच्चो के झगड़ा को ले अभिभावक ने शिक्षक कि घुनाई*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ शिक्षक को पिटने का मामला थाना तक पहुंचा ।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्षनौता में सोमवार को ग्यारह बजे दिन में दो बच्चे करण कुमार वर्ग छः व रोहित कुमार वर्ग तीन आपस में भिड गये । जिसमें एक ने दुसरे कि पिटाई कर दि । यह मामला बच्चे के घर तक पहुंचा पीटे गये बच्चे के अभिभावक जदवीर राम ने सुनते ही आग बबुला हो उठा और लाठी लेकर विद्यालय पहुंचा । गाली गलौज करते हुऐ अभिभावक ने विद्यालय के सहायक शिक्षक अफाक अहमद की जमकर धुनाई कर दी । इसको लेकर पिटे गये शिक्षक मामलो को लेकर थाने पहुंचे इस बिच जहां शिक्षक का कहना है कि बात बात में बच्चे आपस में झगड गये दोनो बच्चो को डाट डपटकर अलग हटाया गया । जिसमें एक बच्चे को कुछ चोटे लग गई थी । वो रोते हुऐ घर पहुंचा और अपने अभिभावक से इसकी शिकायत कर दि । और बच्चे के अभिभावक विद्यालय पहुँचकर बिना मामले को जाने समझे यु ही बरस पडें और उन्हे मारने लगे । जबकी बच्चे की अभिभावक का कहना है कि बच्चो से ज्यादा लापरवाह यहां शिक्षक रहते है । बच्चे विद्यालय में पढ रहे है कि झगहा कर रहे है इसका ध्यान शिक्षको को नही रहता । एक बच्चे ने उनके बच्चे को जमकर पिटा था और वर्ग शिक्षक को इसका ध्यान भी नही था और पुछे जाने पर उल्टे शिक्षक हि बरस पडे है इसलिए इनकी पिटाई हुई है ।
इस संबंध में प्रवर्तनकारी शिक्षक संध के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरफ्तारी की मांग की है ।
इस संबंध मे थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कि जा रही है ।