सिवान : निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ अविनाश चंद्र ने की दीन दुखियों की सेवा

#परवेज अख्तर /सिवान :चिकित्सक का कार्य मुख्यतः समाज की सेवा करना ही होता है। दीन दुःखियों की सेवा करना चिकित्सक का नैतिक कर्तव्य होता है। इसी भावना के तहत चिकित्सक डॉ अविनाश चंद्र ने जिले के लगभग 120-150 रोगियों की निःशुल्क चिकित्सा की।
युवा जन कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु प्रजापति के अनुरोध पर आयोजित इस चिकित्सा शिविर में होम्योपैथी पद्धति से जिले भर के रोगियों की सेवा की गई और दवा का भी वितरण किया गया। हड्डी, नस, जोड़ों का दर्द इत्यादि के रोगियों के लिए आयोजित यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर जनकल्याण की दिशा में बहुत सराहनीय कदम रहा।
इस संबंध में युवा जन कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु प्रजापति एवं अध्यक्ष मुर्तुजंय कुमार और उनके साथी डॉ अविनाश चंद्र, राजेश कुमार (राजू), शैलसोन फार्मसेटिक्ल के प्रिंश सिंह और अनुज शर्मा, मो अरमान अली, मो मेहदी हसन का सराहनीय योगदान रहा एवं युवा चित्रकार ने कहा कि इंसानियत का तकाज़ा है कि अपने ज्ञान, बुद्धि और संसाधन का उपयोग समय समय पर निःशुल्क रूप में भी जनकल्याण के निमित्त करना चाहिए। आगे हमलोग ऐसे और कार्यक्रम करते रहेंगे।




Recent Comments