केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर राजग ने छपरा में की समीक्षा बैठक


छपरा :बुधवार को छपरा परिसदन में राजग गठबंधन की अहम बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजु ने किया।इस बैठक में 22अप्रैल रविवार को सुबह नौ बजे भारत सरकार के गृहमंत्री राजनाथ सिंह एवम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की गई। आई टी बी पी का उद्धघाटन समारोह पुर्वक होगा उसके बाद आम सभा होगी जो ऐतिहासिक होगी जिसमें सारण प्रमंडल के सभी सांसद उपस्थित होंगे। इस आम सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए राजग के सभी घटक दल अपने अपने स्तर से कार्यकर्ताओं को एवम आम लोगों को सभा स्थल पर आनें का आग्रह करेंगे।
इस बैठक में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा की आम लोगों एवम कार्यकर्ताओं के लिए गर्मी को देखतें हुए पानी तथा बिस्कुट की व्यवस्था की गई हैं। आई टी बी पी के उद्धघाटन समारोह में एक से बढ़कर एक करतब देखने को मिलेगा छपरा वासियों को।
बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय,जिला महामंत्री रणजीत कुमार सिंह,भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल,अभय सिंह,जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह,कामेश्वर सिंह,पशुपतिनाथ पटेल,जय प्रकाश यादव,हम के पूर्व प्रदेश महासचिव अजीत सिंह,रालोसपा के जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा,मनोज कुमार गुप्ता,शिव जी महतो,जयचन्द प्रसाद,लोजपा के महिला सेल की जिलाध्यक्ष डाॅक्टर चन्द्रावती,नगर अध्यक्ष प्रशांत सिंह,आशीफ खाँ,सन्तोष गुप्ता,अनुरंजन कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments