दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
उस समय सारे लोग भौंचक रह गये जब पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी खुद झाड़ू लेकर मंदिर की सफाई करने लगे.

बताते चलें कि बेतिया से लगभग २० किलोमीटर की दूरी पर स्थित पटजिरवा मंदिर में आज अचानक जिलाधिकारी निलेश रामचंद्र देवरे पहुंचे.वहां गंदगी देख अपने कनीय को आदेश देने की जगह स्वंय साफ-सफाई में लग गये.जब उनके साथ गये अधिकारियों ने यह देखा तो वे भी जिलाधिकारी महोदय का हांथ बंटाने लगे.देखते-देखते मंदिर परिसर चमक उठा.जिलाधिकारी के इस पहल की चहुंओर प्रशंसा हो रही है.