बेतिया – गौनाहा:– *कोर्ट के आदेश पर कि गई कुर्की जब्ती*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मटियरिया थाना के तुमहवा मटियरिया में पुलिस के द्वारा कोर्ट के आदेश पर शादी के झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी के घर रविवार को कुर्की जब्ती की ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि विश्राम पावे के पुत्र भूपेन्द्र पावे के यहां आज कोर्ट के आदेश पर कुर्की जब्ती की गई हैं । महुई निवासी सुरेश काजी ने पुत्री ने कोर्ट में अभियुक्त के खिलाफ शादी के झांसा देकर यौन शोषण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है । वही कुर्की जब्ती करने आये एएसआई रंजन कुमार ठाकुर ने बताया कि कुर्की के दौरान चौकठ , दरवाजा, कूकर, चौकी, अटैची, बाल्टी, बर्तन सहित कुल 25 समानों को जब्त किया गया है ।




Recent Comments