बेतिया – गौनाहा:– *आज से शुरू हुई भीतिहरवा से राजघाट तक गांधी सद्भावना यात्रा*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*श्रीलंका-नेपाल सहित कई देशों के गाँधीवादी हुऐ शामिल ।
*सोमवार से शुरू हुई सद्भावना यात्रा 28 मार्च को राजघाट में बापू की समाधि पर जाकर होगी समाप्त
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* भितिहरवा गांधी आश्रम से आज सद्भावना यात्रा की शुरुआत की गई । जो मोतिहारी, गोपालगंज, छपरा, सिवान, बाक्सराड़ी जगहों से होते हुए उत्तरप्रदेश के कई स्थानों से होकर गुजरेगी । जहां-जहां गांधी जी खुद गए है या उनकी स्मृति चिन्ह है वहाँ यात्रा जाकर सद्भावना और प्रेम का संदेश देते हुए 28 मार्च को बापू की समाधि राजघाट पर जाकर समाप्त होगी । कार्यक्रम की आयोजन समिति की सदस्या सह बिहार की जानीमानी सामाजिक कार्यकर्ता सुमन सिंह ने बताया कि चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया है । सद्भावना यात्रा शुरू होने से पहले जिला परिषद अध्यक्ष शैलेंद्र गढ़वाल, संसद संस्था के सचिव अनिल सिंह ने गांधी को माला पहना चरण स्पर्श किये वही मां कस्तूरबा को सखी संस्था के सचिव सुमन सिंह ने माला पहना कर चरण स्पर्श किया वही उपस्थित गांधीवादी लोगो ने बापू के चरणों पर पुष्प चढाकर नमन किये ।

कार्यक्रम के संयोजक व प्रसिद्ध गांधीवादी अनिल सिंह ने बताया कि भारत मे गांधी के नेतृत्व में पहला अहिंसक जनांदोलन चंपारण से ही लड़ा गया जिसने भारत के इतिहास की दशा एवम दिशा तय किया । यात्रा का थीम ही है सपना अर्थात स्वच्छता/सत्य, अहिंसा, पानी/प्रेम, नशाबंदी, अभियान ।
सद्भावना यात्रा में श्रीलंका से वीपीआरआर पुष्पकुमारा, डब्लूपीबी जनकानाथा, डब्लू एस टी एम पथिराना, एन थिरुकुमारन नेपाल से अर्जुन थापा, लालबहादुर राना, एसएसबी डिप्टी कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह , शिवशंकर चौहान, अनिल सिंह पटना, राधेश्याम तिवारी नगर परिषद नरकटियागंज, शिला वर्मा शिकारपुर, कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय +2 के प्रधानाध्यापक दिपेन्दर वाजपेई, रामबाबू प्रसाद चौरसिया, दिनेश प्रसाद चौरसिया सहित कई गांधीवादी लोग इस यात्रा में शामिल हुऐ । स्थानीय संयोजक शम्भूनाथ मिश्र उर्फ ज्ञानी जी ने बताया कि यात्रा के उद्घाटन में जिले कि कई नामचीन हस्तियां शामिल रहीं ।
संसत दिल्ली के साथ सखी बिहार एंव बिहार की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के सामुहिक संगठनों के माध्यम से यह गांधी सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया है।




Recent Comments