दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बिजली की कुव्यवस्था को लेकर पूजहां मे आक्रोश
बैरिया ।बिजली की कुव्यवस्था को लेकर पूजहां मे आक्रोश भडक गया ।विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से घटिया तार नही बदले व आये दिन फ्यूज उड जाने से सप्लाई बंद होने को लेकर लोगो ने प्रदर्शन किया ।लोगो का कहना था कि अगर शीघ्र तार समेत नये ट्रांसफार्मर नही लगाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा ।क्योंकि ट्रांसफार्मर की क्षमता से अधिक लोड हो गया है ।जिससे हमेशा फ्यूज और तार टूट जा रहा है ग्रामीण ध्रुप राऊत , उपेन्द्र कुमार ,मोहम्मद मुस्ताक अंसारी , चोकट साह राजेश साह आदि का कहना है कि फ्यूज बनाने व तार टूटने पर जोडने के लिए पैसा भी देना पडता है ।वही कभी कभी तार एकाएक टूटने पर बडी हादसा की आशंका भी बढ जाती है ।इस ट्रांसफार्मर पर दर्जनो गांव का लोड है ।इसलिए नये ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कई बार ग्रामीणो ने अधिकारियों को ज्ञापन भी दे चूके है । पर अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन दिया जाता है।लोगो का आरोप है कि माह मे महज दस दिन ही बिजली यहाँ के लोगों को मिल पाता है ।क्योंकि बीस दिन तो तार व फ्यूज के कारण सप्लाई ठप रहता है ।पूजहां के लोगो ने कहा कि अगर शीघ्र तार व नया ट्रांसफार्मर नही लगाया गया तो पावर सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया जाएगा ।क्योंकि बिजली की सुविधा भले नही मिलता परंतु बिल हर माह आ जा रहा है ।जेई संजीव कुमार ने बताया कि विभाग को नये तार के आवंटन के लिए लिखा गया है । ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए भी लिखा गया है ।