मझौलिया से राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट :-
राजकीय कन्या मध्य विद्यालय मझौलिया के क्वारेंटाइन सेंटर पर प्रवासियों के खाने में कीड़ा मिलने से प्रवासियों ने हंगामा किया। प्रदर्शन कर रहे प्रवासियों ने बताया कि क्वारेंटाइन सेंटर दिए गए भोजन में मरे हुए कीड़ा मिला है। जिसके बाद प्रवासी आक्रोशित हो गए और खाने से इंकार कर दिया। प्रवासियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से क्वारेंटाइन सेंटर पर शुद्ध भोजन नहीं दिया जा रहा है। नाही शौचालय की सफाई हुई है ।अंचलाधिकारी ने बताया कि विधालय में विभिन्न जगहों से आए 83 प्रवासियों को रखा गया है जिसमे 11 महिला और 72 पुरुष शामिल है । सभी प्रवासी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के है। प्रवासियों ने प्रदर्शन करते हुए प्रखंड मुख्यालय में पहुंच गए जहां जमकर हंगामा किया। बीडीओ और सी ओ के खिलाफ नारे भी लगाए ।
सूचना पाकर पहुंचे बीडीओ चंदन कुमार व सीओ जौवाद आलम ने मामले की जांच किया।लेकिन सत्य नही पाया गया । इस संदर्भ में पूछे जाने पर प्रखड़ विकास पदाधिकारी ने चंदन कुमार ने बताया कि कुछ स्थानीय राजनीति करने वाले लोगों के उकसाने पर कन्या मध्य विद्यालय के प्रवासी मजदूर आकर बता रहे थे की कीड़ा वाला चावल दिया गया है। लेकिन देखने से यह प्रतीत हुआ कि वह कीड़ा बाद में डाला हुआ था । एक कीड़ा उसमे जिंदा भी था। चावल बनाने के बाद जिंदा रहने का सवाल ही नहीं उठता। राजनीतिक उद्देश्य की पूर्ति के यह कार्य किया गया है । वैसे लोगों को पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हमारे प्रखंड क्षेत्र में जितने भी कोरेंटा ईंन सेंटर चल रहे हैं उसका सराहना जिला पदाधिकारी द्वारा की गई है। और सभी जगहों पर उत्तम क्वालिटी की भोजन दी जा रही है। यह पहला मामला है जिसका हम लोग छानबीन कर रहे है। वहीं इस संदर्भ में अंचलाधिकारी जौवाद आलम ने बताया कि हमारे प्रखंड क्षेत्र में लगभग 28 कैंप हम लोग चला रहे हैं। बहुत ही सुचारू ढंग से चल रहा है। खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था है लेकिन आज यह पहला मामला प्रकाश में आया है । यह प्रवासी मजदूर 10 दिनों से रह रहे हैं लेकिन 10 दिनों में कोई शिकायत नहीं आई है। किसी भी सरकारी कर्मी को बिना सूचना दी हुए कोरंटाइन सेंटर के नियम को तोड़ कर सेंटर से बाहर आकर अंचल ब्लॉक पर हमला कर दिए। हम लोगों को मारने के लिए उतारू थे प्रावसी मजदूर । बात समझने के लिए तैयार नहीं थे वह लोग बता रहे थे कि चावल में कीड़ा है। मगर हम लोगों ने देखा कि कीड़ा चावल में ऊपर से पड़ा हुआ था। जो पंख वाला था। सी ओ ने बताया कि राजनीति का लाभ लेना चाहते हैं कुछ लोग।उन्हें पहचान कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।





Recent Comments