दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नगर परिषद की विशेष बैठक में आधे से अधिक पार्षदगण द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के आधार पर 86 कॉम्पेक्टर डस्टबिन 86 ट्राईसाईकल ठेला एवं 39 ऑटोटीपर की खरीदारी एवं भुगतान की सहमति दे गई तथा पार्षदगणो द्वारा कहा गया कि आज दिनांक-10 अगस्त 2019 को सम्पन्न नप बोर्ड की विशेष बैठक में ट्राई साइकिल ठेला, कम्पेक्टर डस्टबिन में नप बोर्ड की विशेष बैठक 06.08.2019 को वर्णित समस्याओ का निदान करने के बाद ही ख़रीदगी की सहमति दी जाती है। साथ ही ट्राई साइकिल ठेला, कम्पेक्टर डस्टबिन तथा ऑटोटीपर खरीद में नियम संगत तरीके से भुगतान की सहमति हम सभी नगर पार्षदगण दे रहे हैं। इसके साथ ही हम यह भी स्पष्ट कर रहे हैं कि किसी भी खरीदारी में बोर्ड में पक्ष एवं विपक्ष होने के चलते खरीदारी एवं आपूर्ति होने के बाद आरोप प्रत्यारोप लगाकर अक्सर जांच होती रहती है या की जाती है। जिसके कारण कई बार कई पार्षदगण को अकारण जनता के सामने बेज्जती एवं परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतः हम यह भी अनुरोध कर रहे हैं कि खरीदारी व आपूर्ति होने वाले संसाधन सहमत और संतुष्ट पार्षदों या उनके वार्डों की जनता को ही मिलना सुनिश्चित किया जाय। ताकि अपनी वैधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे पार्षद व उनके वार्ड की जनता को ख़रीदगी वाले संसाधनों की सुविधा मिलना सुनिश्चित हो सके।




Recent Comments