
मनरेगा योजना से कौरुधौरु पंचायत के माड़ीपुर कला गांव में नवनिर्मित छठ घाट का हुआ उद्घाटन
मांझी (सारण) : प्रखंड के कौरुधौरु पंचायत के माड़ीपुर कला गांव में मनरेगा योजना से लगभग 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित छठ घाट, चबूतरा, व पुनर्निर्मित सड़क का उद्घाटन अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति में मुखिया वीणा देवी ने किया।इस अवसर पर यूपी के बलिया के हल्दी से पधारे गायक रत्नेश सिंह की मंडली ने सुंदर कांड का सस्वर पाठ किया।

मुखिया प्रतिनिधि उदय शंकर सिंह ने बताया कि छठ घाट के समीप 44 लाख की लागत से बन रहे नल जल योजना का भी शीघ्र ही शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना से तालाब के तीनों ओर शीघ्र ही घाट का निर्माण कराया जाएगा तथा समुचित खुदाई कराई जाएगी।तालाब के किनारे की सड़क को भी शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।समारोह में मौजूद कई ग्रामीणों ने मांग की कि तालाब की भूमि अतिक्रमण की शिकार है। जिसे मुक्त कराने की दिशा में पहल किया जाना जरूरी है।उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों में अरुण सिंह विद्यासागर भगत रघुबंश सिंह तथा सन्त रामप्रिय दास सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं।




Recent Comments