प्रधानमन्त्री उज्ज्वला योजना के तहत सांसद ने बांटा निःशुल्क गैस कनेक्शन

मांझी (सारण):लक्ष्मन गैस ग्रमीण वितरक द्वारा प्रधानमन्त्री उज्ज्वला योजना के तहत शुक्रवार को महमदपुर बाजार पर सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल द्वारा गैस सिलेंडर चूल्हें का निःशुल्क बितरण किया गया।जिसमे, रूबी देवी,खुरीसाय विवि,लाखिया देवी,बच्ची देवी,सविता देवी,चम्पा देवी सहित 100 बीपीएल कार्डधारक आधा महिलोओ के सम्मान में निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। इस मौके मंटू सिंह ,मुकेश सिंह, सन्तो कुमार मांझी, सतेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थिति थे।