*बेटी है तो भविष्य है –इसलिए बेटी बचाव बेटी पढ़ाव—माता पिता ही है धरती पर है भगवान —–अनुराग कृष्ण शास्त्री जी महाराज*

छपरा शहर के बिचला तेलपा स्थित राधे कृष्ण मंदिर के परिसर में चल रहे सात दिवसीय भागवत कथा के अंतिम दिन कथा वाचन से पहले बिचला तेलपा मुहल्ले में घूमने निकल अनुराग कृष्ण शास्त्री जी महाराज लोगो से मिले छोटे छोटे बच्चो तथा बच्चियो से मिलना आज उनका मुख्य उद्देश्य था ताकि गाँव कस्बों के छात्र छात्राओं को अच्छे ढंग से पढ़ाई करने तथा उन्हें अपने गाँव मुहहलो को साफ सुथरा कैसे रखा जाए इसके बारे में भी बच्चो को समझया और कहा कि उनके माता पिता ही भगवान है उन्ही के पूजा से सारे कार्य सफल होंगे और समाज को एक सूत्र में बांधने का मूलमंत्र भाईचारा है । जिसे हर सम्भव बनाये रखने की आवस्यकता है हमेशा अच्छे सोच के साथ इंसान को आगे बढ़ते रहना चाहिए।
वही महाराज जी के सारी बातों को मुहहले वासियो ने माना और सभी ने यथासम्भव इनका स्वगत भी किया महाराज जी के आगमन की बात गाँव मे इतनी जल्दी फैल गई कि सैकड़ो की संख्याओं में छात्र छात्रा और महिलाओं की भीड़ इकट्ठा हो गई कथा मंडली में आये उज्ज्वल भारद्वाज मनीष कुमार संजय सभी को यहां आना अच्छा लगा।