मौत के मुंह से बेटे को बाहर लाने की कोशिश में मां की करेंट लगने से हुई मौत
#अजहर करीम /इसुआपुर :
इसुआपुर (सारण):बेटे को करेंट से मॉ ने तो छुड़ा लिया ,लेकिन खुद करेंट की आगोश में आकर जान गवां बैठी .घटना इसुआपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव का है .जहां रमण कुमार सिंह के घर के सामने शब्जी के खेत में गांव में सप्लाई देने वाले जेनेरेटर का तार लटका हुआ था .जिसे हटाने उनका बेटा रूपेश कुमार गया और करेंट की चपेट में आ गया .उसे तड़पता देख मॉ उषा देवी दौड़ पड़ी और तार में सटे बेटे को छुड़ा दिया .लेकिन खुद तार की चपेट में आ गई तथा मौत को गले लगा लिया .हलांकि परिजनों ने मॉ-बेटे को इसुआपुर के एक निजी अस्पताल में लाया .जहां चिकित्सक ने उषा देवी को मृत घोषित कर दिया .वहीं जख्मी बेटे रूपेश का इलाज चल रहा है .