
जदयू नेता ने क्वॉरेंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी से फोन पर बात कर कहा बाहर से आ रहे सभी को क्वारेंटाइन सेंटर पर रखें
गड़खा(सारण)। गड़खा विधानसभा क्षेत्र के मध्य विद्यालय कदना, चैनपुर-भैसमरा, बिशंभरपुर, रामपुर बहोरा मठ, बसन्त मिडिल स्कूलों में आदि जगहों पर प्रवासियों के लिए बने क्वांरेटाइन सेंटर में जिला पार्षद पूर्व अध्यक्ष सह प्रदेश नेता बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर का विधि व्यवस्था के साथ प्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना।जदयू के वरीय नेता श्री विकल ने डीएम से फोन पर बात कर बाहर से आ रहे सभी लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर पर रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि बस और ट्रेन से आने वाले ही को प्रशासन द्वारा सेंटर पर भेजा जा रहे हैं। परंतु पैदल साइकल या अन्य माध्यमों से आने वाले लोग अपने घर में ही रह जा रहे हैं।जो बेहद खतरनाक है। प्रशासन इस पर सख्ती से सभी को प्रवासियों के लिए बने सेंटर पर रखे। 14 दिन पूरी होने पर प्रवासियों को अपने घर भेजा जाए। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश राय हेड मास्टर भूषण कुमार सिंह लक्ष्मण सिंह बच्चा प्रसाद वीरू हरि सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments