सामाजिक समरसता बढ़ाता है खेल, अनुशासन का है खेल में अहम योगदान : हिना

एकमा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करना मेरा है सपना : श्रीकांत
दैनिक खोज खबर, एकमा :
आपसी भाईचारे व सामाजिक समरसता को खेल बढ़ाता है। खेल मैदान में खिलाड़ियों के प्रतिस्पर्धा के बीच जो अनुशासन देखने को मिलता है वह काबिले तारीफ है।
उक्त बातें सिवान लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद प्रत्याशी हिना शहाब ने कहीं। वे बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक मैदान एकमा में आयोजित शहीद जवाहर यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन के अवसर पर बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि यह देखना बहुत सुखद है कि फुटबाल में लोगों की रुचि काफी है।

इसके पूर्व आगत अतिथियों ने शहीद जवाहर यादव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया फिर गुब्बारा उड़ाकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया।

एकमा ब्लॉक मैदान में यह फाइनल मैच केदार परसा व बलिया कोठी टीम के बीच खेला गया जिसमें बलिया कोठी की टीम ने केदार परसा को 2-0 से हराकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी ने आयोजक श्रीकांत यादव व उनके पुरी टीम को आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।


अपने संबोधन में राजद नेता श्रीकांत यादव ने कहा कि एकमा विधानसभा क्षेत्र की सेवा करना उनका सपना है। श्री यादव ने फाइनल मैच में आये सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया।

फाइनल मैच की कमेंट्री उपेंद्र पाण्डे ने की जबकि रेफरी की भूमिका में उमेश सिंह, नंदजी यादव व विक्रमा यादव थे।


इस दौरान मढ़ौरा विधायक जितेंद्र राय, वार्ड पार्षद जीतेंद्र सिंह, उपेंद्र यादव, उमेश सिंह, रविकांत यादव, अमरजीत सिंह, शैलेंद्र सिंह, नेता जी आदि उपस्थित थे।





Recent Comments