बीएड के फार्म भरने में मनमानी रुपया लेने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौपा।
वैशाली: जिला के महनार अनुमंडलाधिकारी के समक्ष बीएड में एडमिशन लेने वाले छात्रध्यापक व छात्रध्यापिका द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी से रामशरण राय बीएड कालेज पर अंकुश लगाने व सचिव पर उचित कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा। उक्त आवेदन पत्र में धिरज कुमार ने बताया कि महनार थाना क्षेत्र के रामसरन राय बीएड कॉलेज में सत्र 2017-19 के छात्राअध्यापक एवं छात्राध्यापिका है जो अपने एडमिशन के लिए बी0 आर0 ए0 बी0 यू0 मुजफ्फरपुर के अंतर्गत आता है। उक्त विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा द्वितीय ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर ₹1लाख 2 हजार निर्धारित किया गया है। लेकिन इस कॉलेज के सचिव द्वारा ₹1 लाख 50 हजार की मांग की जा रही रहै। उनके द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि जो छात्र यह राशि नहीं देता है। उसका फॉर्म नहीं भरा जाएगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2019 है। कॉलेज के सचिव द्वारा फीस राशि मनमाने ढंग से वसूली पर उचित करवाई करने हेतु जिला पदाधिकारी से मांग करते हुए आनंद प्रकाश द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। आवेदन पर हस्ताक्षर करने वाले धीरज कुमार, रामनाथ राय, प्रीतम कुमारी, श्वेता कुमारी, सरोज कुमार, गुड्डू कुमार,सुनील कुमार, अमरनाथ कुमार आदि दर्जनों छात्रध्यापक व छात्रध्यापिका शामिल है।