Θ बेतिया – नरकटियागंज:– शहीद भगत सिंह चौक पर एबीवीपी के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती-सप्ताह के अवसर पे संध्या में दीप जलाकर उन्हें नमन किया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
नरकटियागंज में शहीद भगत सिंह चौक पर एबीवीपी के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती-सप्ताह के अवसर पे संध्या में दीप जलाकर उन्हें नमन किया. इस अवसर पे आयोजित कार्यक्रम में जिला संयोजक रौशन कुमार द्वारा छात्रों को उनके जीवन से जुड़ी अहम जानाकारियां दी गईं.इसके साथ ही छात्रों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया. परिषद के छात्र नेता कृष्ण मुरारी एवम कॉलेज मंत्री चन्दन राज ने बताया की स्वामी विवेकानंद ने किस तरह से भारतीय संस्कृति का पूरे विश्व में मान बढ़ाया था।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्रों को यह भी जानकारी दी गयी कि किस तरह से विवेकानंद बताए रास्तों पर चलकर लोग अपने को दुख और अज्ञानता रुपी अंधकार से दूर कर सकते हैं.इस अवसर पे संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्रों ने उनकी फोटो के पास मोमबत्ती प्रज्जवलित किया।

साथ ही वहां मौजूद छात्रों ने उनके आदर्शों पर चलने का निश्चय भी किया.इस अवसर पे पूर्व कॉलेज अध्यक्ष पप्पू राज,नगर सह मंत्री हिमांशु तिवारी,सागर राज,संयुक्त सचिव प्रशांत राज, विकाश सर विवेक कुमार,साजन कुमार, विजय कुमार,नवीन गुप्ता,विक्की कुमार,सुमन कुमार,बबलू गुप्ता,अरुण कुमार
भवदीय
रौशन कुमार
जिला संयोजक प0चम्पारण
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद