बीईओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण
परवेज अख्तर/सिवान,
हुसैनगंज : प्रखंड के रा0 उ0 म0 विद्यालय हरिहान्स दक्षिण टोला में गुरुवार को प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अनिता कुमारी ने दोपहर विद्यालय पहुँचकर सम्बन्धित कागज़ातों का निरीक्षण किया।जिसमें छात्र उपस्थिति पंजी,एमडीएम पंजी,शिक्षक उपस्थिति पंजी, आकस्मिक अवकाश पंजी, विशेष अवकाश पंजी सहित अन्य कागज़ातो
का निरीक्षण किया।प्रधानाध्यापक मासूम रज़ा ने बताया कि विद्यालय में कुल 7 शिक्षक पदस्थापित हैं जिसमे दो महिला शिक्षिकाएं विशेष अवकाश में हैं। इस अवसर पर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अनिता कुमारी,बीआरपी नाज़िर हुसैन व अन्य मौजूद रहे।




Recent Comments