बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल

इसुआपुर(सारण) : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर 17 फरवरी से होने वाले अनिश्चित कालीन हड़ताल की सूचना बीडीओ चन्दन कुमार को दी गयी ।इसके लिए इसुआपुर के शिक्षकों की एक टीम सुरेंद्र राम,अशोक यादव,अरुण उपाध्याय के अध्यक्षता में लिखित सूचना बीडीओ के कार्यालय में दी ।जिसमे लिखा गया है कि 17 फरवरी से इसुआपुर के शिक्षक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे तथा सरकार के हर कार्यों का बहिष्कार करेंगे ।मौके पर संजय सिंह, संजय कुमार महतो, महमद एहसान,द्वारिका नाथ तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, मनोज कुमार राय ,वकील शर्मा,वाजिद अली,जितेन्द्र कुमार, अजय कुमार सहित दर्जनों शिक्षक थे ।




Recent Comments