पटना(अनूप नारायण सिंह)
बिहार प्रदेश अध्यक्ष भूषण कुमार सिंह बबलू ने बताया कि संकट की इस घड़ी में बिहारी बिल्डर्स एसोसिएशन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार और बिहार के तमाम वरिष्ठ सदस्यों के साथ बातचीत कर यह निर्णय लिया है कि बिहार के निर्माण क्षेत्र में लगे कामगारों को संगठन आर्थिक मदद प्रदान करेगा साथ ही साथ गरीब परिवारों के लिए अनाज और दवाइयां भी मुहैया कराई जाएगी. संगठन बिहार के मुख्यमंत्री सहायता कोष प्रधानमंत्री सहायता कोष में भी आर्थिक अनुदान देगा बिहार में सभी बिल्डरो से बातचीत की जा रही है कि उनके यहां निर्माण कार्य में लगे असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सूचीबद्ध कर एकमुश्त राशि उपलब्ध कराई जाए संकट की इस घड़ी में ऐसे लोगों को आर्थिक मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है जिनका रोजी रोजगार पूरी तरह से ठप हो गया है. संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष भूषण कुमार सिंह बबलू ने बताया कि लाक डाउन बढ़ने की संभावना है ऐसे में हजारों ऐसे कामगार हैं जिनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाऐगी.उन सब की सूची बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है सीधे उनके अकाउंट में संगठन के तरफ से सहयोग राशि दी जाएगी साथ ही साथ पटना में जो मजदूर ठहरे हुए हैं उनके लिए भी भोजन और दवाइयों की व्यवस्था संगठन के द्वारा की जाएगी.