बिहार में कई जिलों के डीएम बदले : सारण, सिवान व गोपालगंज डीएम का भी तबादला
विनीत कुमार, छपरा
बिहार में व्यापक पैमाने पर आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आधी रात को जारी की गई अधिसूचना में 45 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

सारण प्रमण्डल के तीनों जिलाधिकारी बदल दिए गए है। सारण जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत हरिहर प्रसाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे है। सारण के नए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन होंगे। श्री सेन इसके पूर्व बिहारशरीफ नालन्दा में डीडीसी व मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

वही सिवान के डीएम महेंद्र कुमार को किशनगंज का डीएम बनाया गया है जबकि गोपालगंज के डीएम राहुल कुमार को बेगूसराय का डीएम बनाया गया है।
महेंद्र कुमार की जगह प्रफुल चंद्र मिश्रा सिवान के नए डीएम होंगे। जबकि गोपालगंज की कमान अनिमेष कुमार पराशर को दी गयी है। वही सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रहे राजीव रौशन को वैशाली का डीएम बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त अन्य कई जिलों के भी डीएम का तबादला किया गया है।




Recent Comments