
✍️नवीन सिंह परमार
♨सीवान : बिहार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह के प्रथम बार सीवान आगमन पर गोरेयाकोठी विधानसभा के भावी प्रत्याशी धर्मवीर सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।
पटना से आने के क्रम में मलमलिया मोड़ पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के बाद कार्यकताओं ने उन्हें खुली जीप पर बैठा कर नारेबाजी करते हुये बसंतपुर पहुंचें। वहां गांधी आश्रम स्थित बापू के प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष और धर्मवीर सिंह ने माल्यार्पण किया। इसी क्रम में कन्हौली, शहरकोला, सिसई, अफ़राद मोड़ पर स्वागत हुआ।
अनिकेत कुशवाहा, राजू ठाकुर, इस दौरान आदर्श रावत, हिमांशु तिवारी विकाश यादव, बिरजू शर्मा, विकास सिंह, सुधांशु तिवारी, अनूप सिंह, अनूप राय, आकाश कुशवाहा, मंजेश, सौरभ, मनीष कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थें।




Recent Comments