बिहार बंद के समर्थन में राजद कार्यकर्त्ता सड़क पर उतरे,बाधित रहा यातायात,खुली रही सभी दुकानें

तरैया (सारण):
बिहार बंद के समर्थन में शनिवार को राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और तरैया-मढ़ौरा मुख्य सड़क पर बैठ गये जिससे आवागमन बाधित रहा।राजद कार्यकर्ता सुबह लगभग 10 बजे से तरैया बाजार पहुँचने लगे फिर एसबीआई बैंक के सामने एसएच 73 पर लगभग 11 बजे बाइक और बेंच लगाकर सड़क जाम कर दिया।मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बन्द समर्थकों को समझाया फिर लगभग 12 बजे राजद कार्यकर्ता सड़क पर से हट गये और एक घन्टे के बाद आवागमन पूर्णतः बहाल हो गया।बन्द के दौरान बाजार की सभी दुकानें खुले रहे।तरैया का कोई भी दुकानदार बन्द के समर्थन में अपने दुकान बन्द नहीं किया।बन्द का असर तरैया में लगभग एक घन्टे तक ही दिखा।उसके बाद हालात सामान्य हो गये।उक्त मौके पर राजद प्रखण्ड अध्यक्ष वीरबहादुर राय, रविन्द्र राय, मिथलेश यादव,अनिल कुमार यादव,विजय कुमार यादव,भिखारी राय, पूर्व प्रमुख हरिशंकर सिंह,धर्मेन्द्र राय, भोला खा, मो.फकरुदीन,मुन्ना यादव,बहारण माँझी,साहेब साह, ललन राय,मुन्ना यादव सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments