दैनिक खोज खबर/अमनौर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मपुर जाफर गांव में बिजली के करंट लगने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति  की मौत हो गई.  मृतक भेल्द थाना क्षेत्र के समसपुरा गांव निवासी बुटन सिंह  बताया गया है.  इस घटना के बाद मृतक के ससुराल में चीख पुकार मच गई. रोते बिलखते परिजनों की आवाज सुन आस पास के लोग वहां पहुंचे.आननफानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टर में मृत घोषित कर दिया.घटना के सम्बध में बताया जाता है कि मृतक के ससुराल  धर्मपुर जाफर में उनके साला की शादी का माहौल चल रहा था. गुरुवार को बारात जाने वाली थी. घर में शादी को लेकर मटकोर पूजा था. पूजा की तैयारी चल रही थी तभी बुटन सिंह स्टैंड फैन घुमाने के लिए पंखे को छुआ जैसे ही उसके शरीर मे बिजली की करंट दौड़ गई. वह अचेत होकर  जमीन पर गिर गया. घटना के बाद घर में  शादी का माहौल गम में  बदल गया. घटना के  मृतक के सास मीना देवी,पत्नी माया देवी सहित अन्य परिजन का रो रोकर बुरा हाल है. देखने के लिए  आसपास के लोगो की भीड़ जूट गयी. लोगो ने कहा इस घर में शादी को लेकर खुशी का माहौल था वह आज वहा मातम पसरा हुआ है.