
इसुआपुर:बनियापुर थाना के बंगाली भीठी गांव में छत ढलाई करने गए इसुआपुर थाना के पुरसौली गांव के 25 वर्षीय युवक उत्तम कुमार शाह की बिजली के चपेट में आने से मृत्यु हो गई. बिजली की चपेट में आने के बाद घर के मालिक तथा साथ में काम करें मजदूर उसको लेकर डॉक्टर के यहां गए जहां से डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया. पटना के जेसीबी अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया .इस बाबत थाना अध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि मृतक मजदूरी का काम करता था जो सुबह 9बजे घर से मजदूरी करने गया लेकिन घर के छत से मात्र 3 फीट ऊंचाई पर प्रवाहित हो रहे 11 हजार की बिजली के चपेट में आ गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई . मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जिसके परवरिश की जिम्मेदारी मृतक के ऊपर ही थी. जैसे ही शव गांव में आया गांव में कोहराम मच गया . मृतक के परिवार के रुदन से सारा गांव गमगीन हो गया. मृत्यु की खबर सुनते हैं जिला परिषद छविनाथ सिंह स्थानीय मुखिया अजय राय रणधीर सिंह अरविंद सिंह जवाहर सिंह टुन्नू सिंह अरविंद शाह हरिराम शाह शाहित सैकड़ो लोगों ने मृतक के परिजन को सांत्वना दी.




Recent Comments