आज के भागदौड़ के जीवन में योग करें निरोग रहें।
सौरबजार(सहरसा) से ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट:-

  • प्रखंड के चंदौर पश्चिमी पंचायत के हनुमान नगर गांव में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में मंडल प्रभारी चन्द्रश्वरी बाबू की अध्यक्षता में योग प्रशिक्षक विक्रम कुमार भारती के द्वारा चलाये जा रहें पाँच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का बुधवार को रामनवमी के शुभअवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार  हवन एवं वृक्षारोपण कर ग्रामीणों की मंगल कामनाओं के साथ शिविर का समापन विधिवत किया गया । जिसमें सैकड़ो की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।

    वृक्षारोपण करते अतिथिगण

  • इस पाँच दिवसीय कार्यक्रम में महंथ श्री हनुमान दास त्यागी ने अपनी मधुर वाणी से तमाम लोगों को योग के प्रति जागरूक किया एवं भारत स्वाभिमान सह प्रभारी कौशल जी द्वारा शिविर में दैनिक जीवन में किये जाने वाले आठ तरह के प्राणायाम,बारह तरह के आसनो का योगाभ्यास के अलावे गांव में साफ सफाई एवं मद्य निषेध पर जागरूकता तथा घरेलू जीवन में स्वदेशी समान का उपयोग ओर किसानों को खेती कार्य में कम्पोस्ट खाद का प्रयोग की आदत डालने की बात पर जोर देते हुए जानकारी दी गई।
  • शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से मुखिया अवधेश कुमार ,सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल प्रभारी कमलेश वर्मा, जिला महिला प्रभारी मीणा देवी, योग शिक्षक ललनजी, लालमणि जी, संतोष जी,अंगद जी, सुबोध जी, सिकन्दर जी एवं दर्जनों ग्रामीणों का योगदान रहा।