किसान का मकान गिरा
#परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर (सिवान) : दो दिनों से हो रही तेज बारिश से प्रखंड के सारंग डुमरी गांव में एक किसान का मकान मंगलवार की सुबह गिर गया। जिससे लाखों का नुकसान किसान को हो गया। बताया जाता है कि कृष्ण कुमार सिन्हा कृषि कार्य से संबंधित पटना गए थे। घर पर कोई नहीं था। घर के सभी सदस्य बाहर रहते हैं। गांव में उनके ईंट-खपरैल का मकान है। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण उनके मकान के दक्षिणी-पूर्वी भाग का एक बड़ा हिस्सा मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे गिर गया।




Recent Comments