जलालपुर – बिजली आपूर्ति में आ रही बाधा दूर करने को बिजली विभाग दस दिनों तक दोपहर में शटडाउन लिया है।इससे जलालपुर तथा नगरा प्रखंड की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।रसूलपुर ग्रीड से 33 हजार तार में बार-बार आ रही परेशानी के कारण ऐसा हुआ है।इसके लिए एक निजी कंपनी को टेंडर दिया गया है।जो रसूलपुर ग्रीड से अरवां तथा चतरा पावर सबस्टेशन तक आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त किया जाएगा। भीषण गर्मी में बिजली बाधित रहने से आ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।जानकारी देते हुए जेई मिलिन्द कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण ही मात्र चार घंटे का शट डाउन दिया गया है।