डोरीगंज(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के बिंदगावा गाँव के सामने आरा छपरा पुल के पाए से टकराकर एक नाव डुब गयी जिसमे नाव पर सवार 6 लोग लापता बताए जाते है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमबार रात 10 बजे की है जब  उत्तर प्रदेश के महुली घाट से बालु बेचकर नाव वापस आ रही थी तभी अंधेरा होने के कारण नाव बिंदगावा गाँव के पास आरा छपरा पुल के पाए से टकरा गयी जिससे नाव अनियंत्रित होकर डुबने लगी तभी नाव पर सवार 12 मजदूर नाव से कुद गए । 
जिसमे से 6 मजबूर नदी की धार मे तैरते और बहते रहरिया घाट के सामने पहुँचे तभी सोन की तरफ से आ रही नाव पर सवार मजदूरों को नजर पड़ी जिसके बाद उनलोगों ने 6 लोगों को नाव करीब ले जाकर बचा लिया वही अन्य 6 लोग जो धार मे बह गए थे उनका पता नही चल सका है ।
जो लोग लापता है वे सभी लोग भोजपुर जिले के बड़हारा थाना क्षेत्र के सेमरा गाँव निवासी मनोज पाण्डेय , नरेश्वर राय , दिनेश्वर राय , रामेश्वर राय , बिलर राय एवं देवेन्द्र कुमार बताए जाते है ।
वही इस संबंध मे डोरीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि नाव डुबने के संबंध मे कोई जानकारी नही मिली है ।
वही स्थानीय बिंदगावा गाँव के ग्रामीणों को भी जानकारी नही मिल पायी क्योंकि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से दियरा इलाके मे बाढ़ की स्थिति है और घटना रात मे होने के कारण लोग नही जान पाए ।