✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,बिहार प्रान्त के प्रांत सह मंत्री रौशन कुमार ने अपने फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि 23 मई को STET परीक्षा रद्द के खिलाफ काला दिवस में सोशल मीडिया पर चले आंदोलन में नया कीर्तिमान स्थापित करने हेतु आप सभी बिहार के देव तुल्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन है।आज फिर महामहिम राज्यपाल को हस्तक्षेप करने हेतु पत्र लिखा गया है जिसमें बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर को हटाने का प्रमुखता से मांग किया गया है 26 मई को राज्यव्यापी धरना का आयोजन हम सभी को करना है।

प्रदेश सह मंत्री रौशन कुमार ने आगे कहा कि 26 मई को धरना का आंदोलन साधना के रूप में लेना है।इसलिए 2घण्टे 10-12 बजे तक धरना देना होगा और जिले के सभी इकाई को धरना हेतु सोशल मीडिया पर डालने हेतु पोस्टर बनाना है एवम छोटी छोटी टोली बनाकर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हाथ में तख्ती लेकर धरना देना है।जो जहां हैं ,अपने घर में, कार्यालय पर ,खेत पर ,परिवार के साथ ,अकेले ,दोस्त के साथ, जो जहां हैं वहीं धरना देंगे ।ध्यान रहे हाथ में तख्ती जरूर रखना है ।सभी को फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करना है।