बाइक चालक ने धक्का मारकर वृद्ध को किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के पटेढ़ी पोखरा के पास एक अनियंत्रित बाइक चालक ने एक साइकिल चालक वृद्ध को ठोकर मार दी थी I घटना में बुरी तरह से वृद्ध 60 वर्षीय पटेढ़ी बैज निवासी शंकर राय को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था I जहा उनकी स्थिति गंभीर होने पर पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था I

घटना चार दिन पहले की बतायी गई है, इस मामले में जख्मी के पुत्र सजाय राय ने मढ़ौरा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमें बाइक चालक पर लापरवाही से बाइक चलाने का आरोप लगाते हुये कारवाई की मांग की गई है I